सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 86
लोग कहते हैं कि मैं एक दयालु परमेश्वर हूँ और वे कहते हैं कि मैंने जिसे भी बनाया है, उसके लिए मैं नियमानुसार उद्धार दूँगा—ये सभी बातें मानव जाति की अवधारणाओं के आधार पर कही जाती हैं। एक दयालु परमेश्वर के रूप में मेरा ज़िक्र मेरे पहले पुत्रों की ओर निर्देशित है, और मेरा उद्धार ले आना मेरे पुत्रों और मेरे प्रजा-जनों की ओर निर्देशित होता है। क्योंकि मैं एक बुद्धिमान परमेश्वर हूँ, यह बात मेरे मन में स्पष्ट है कि मैं किनसे प्यार करता हूँ और किनसे नफ़रत करता हूँ। जिन लोगों से मैं प्यार करता हूँ, उन्हें मैं हमेशा अंत तक प्यार करता हूँ और यह प्यार कभी नहीं बदलेगा। जिन लोगों से मैं नफ़रत करता हूँ, उनके लिए मेरा दिल थोड़ा भी नहीं पसीजता है, चाहे वे कितने भी अच्छे हों।