आशीषें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आशीषें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9 जून 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 70

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 70

यह पूरी तरह से मेरे अनुग्रह और मेरी दया के माध्यम से ही है कि मेरा रहस्य प्रकट और खुले तौर पर व्यक्त होता है, अब और छुपा नहीं है। मेरे वचन का मनुष्यों के बीच प्रकट होना, अब इसका छुपा न होना, और भी अधिक मेरे अनुग्रह और मेरी दया के कारण है। मैं उन सभी से प्यार करता हूँ जो ईमानदारी से मेरे लिए खुद को व्यय करते हैं और खुद को मेरे प्रति समर्पित करते हैं। मैं उन सभी से नफ़रत करता हूँ जो मुझ से जन्मे हैं, मगर मुझे नहीं जानते हैं, यहाँ तक कि मेरा विरोध भी करते हैं। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति का परित्याग नहीं करूँगा जो ईमानदारी से मेरे लिए है, बल्कि मैं उसके आशीषों को दुगुना कर दूँगा। जो लोग कृतघ्न हैं, मैं उन्हें दुगुनी सजा दूँगा, और उन्हें हल्के में नहीं छोड़ूगा। मेरे राज्य में कोई कुटिलता या छल नहीं है, कोई सांसारिकता नहीं है, अर्थात् मृतकों की कोई गंध नहीं है, बल्कि सारी सत्यपरायणता, धार्मिकता है, सारी शुद्धता और सारा खुलापन है, कुछ भी छुपाया गया या परदे में रखा गया नहीं है; सब कुछ ताज़ा है, आनंदपूर्ण है, सब कुछ आत्मिक उन्नति है। अगर कोई मृतकों की गंध को बनाये रखता है, तो निश्चित रूप से वह मेरे राज्य में नहीं रह सकता है, बल्कि उसे मेरे लौहदण्ड द्वारा शासित किया जाएगा। अति प्राचीनतम काल से लेकर वर्तमान समय तक के सभी अंतहीन रहस्य पूरी तरह से तुम लोगों के लिए—जो अंत के दिनों में मेरे द्वारा प्राप्त किए जाते हो—प्रकट किये गए हैं, क्या तुम सब धन्य महसूस नहीं करते हो? स्पष्ट अभिव्यक्ति का दिन और भी अधिक वह दिन होता है जब तुम लोग मेरे शासन को साझा करते हो।

28 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 57

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 57

क्या तुमने अपनी प्रत्येक सोच, विचार और कार्य की जांच की है? क्या तुम स्पष्ट हो कि इनमें से कौन-से मेरी इच्छा के अनुसार हैं और कौन नहीं हैं? तुम्हारे पास अंतर समझने की कोई क्षमता नहीं है! तुम मेरे पास क्यों नहीं आए हो? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा, या यह किसी अन्य कारण से है? तुम्हें यह पता होना चाहिए! जानो कि जो लापरवाह हैं वे मेरी इच्छा को बिल्कुल भी समझ नहीं सकते हैं या महान रोशनी और प्रबुद्धता को प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
क्या तुमने उन कारणों की खोज की है जिनकी वजह से कलीसिया फल-फूल नहीं पाया है और जिनकी वजह से वास्तविक साहचर्य की कमी है? क्या तुम जानते हो कि कितने कारक तुम्हारी वजह से हैं? मैंने तुम्हें जीवन प्रदान करने और मेरी बात को फैलाने के निर्देश दिए थे। क्या तुमने ऐसा किया है? क्या अपने भाइयों और बहनों की जीवन में प्रगति की देरी की तुम ज़िम्मेदारी ले सकते हो? जब समस्याएं आती हैं, तो शांत और स्थिर होने के बजाय तुम परेशान हो जाते हो। तुम सही में अज्ञानी हो! मेरी आवाज़ को संतों के बीचे फैलाया जाना चाहिए। पवित्र आत्मा के काम को दबाओ मत और मेरे लिए समय में देरी न करो; इससे किसी को लाभ नहीं मिलेगा। मैं चाहता हूं कि शरीर और मस्तिष्क, पूरी तरह से, तुम मेरी ओर समर्पित रहो, ताकि तुम्हारी हर सोच और विचार मेरे लिए हो, तुम वही चाहो जो मैं चाहता हूं, वही सोचो जो मैं सोचता हूं, और जो भी तुम करो वह आज के राज्य और मेरे प्रबंधन के लिए हो, तुम्हारे अपने लिए नहीं। केवल यही मेरे दिल को संतुष्ट करेगा।

26 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 55

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 55

सामान्य मानव जाति, जिसकी बात की जाती है, इतनी अलौकिक नहीं होती है जितनी कि लोग कल्पना करते हैं, लेकिन यह सभी लोगों, घटनाओं और चीज़ों के बंधनों को पार करने में सक्षम होती है, पर्यावरण की ताकतों को पार करने में सक्षम होती है, और यह किसी भी जगह और किसी भी पर्यावरण में मेरे करीब आ सकती है और मेरे साथ संवाद कर सकती है। तुम लोग हमेशा मेरे इरादों को गलत समझते हो। जब मैं तुमसे कहता हूँ कि तुम्हें एक सामान्य मानवता को जीना चाहिए, तुम सब आत्म-संयम का अभ्यास करते हो और अपने देह पर नियंत्रण करते हो। पर तुम अपने आत्मा के भीतर सावधानी से खोजने की ओर ध्यान नहीं देते, तुम केवल बाहर से क्या पहना जाए इसी पर ध्यान देते हो, अपने भीतर मेरे प्रकटीकरण और मेरे आग्रह की अवहेलना करते हो। तुम कितने लापरवाह हो! बहुत ही लापरवाह! क्या यह हो सकता है कि जो मैंने तुम्हें सौंपा है, उसे पूरा करना एक महान उपलब्धि होगी? तुम मूर्ख हो! तुम अपनी जड़ों को गहरी बनाने पर ध्यान नहीं दे रहे हो! "पेड़ का एक पत्ता न बनो, बल्कि पेड़ की जड़ बनो"—क्या यह सचमुच तुम्हारा नीति-वाक्य है? विचारहीन! लापरवाह! जब तुम्हें लगता है कि तुम्हारे पास थोड़ा कुछ भी है, तो तुम संतुष्ट हो जाते हो। मेरी इच्छा के बारे में तुम कितनी कम परवाह करते हो! अब आगे से सावधान रहो! निष्क्रिय न बनो! नकारात्मक मत बनो! जब तुम सेवा करते हो, तो मेरे करीब अधिक बार आया करो, और मुझसे अधिक बात किया करो। बच निकलने का तुम्हारे लिए यही एक रास्ता है। मैं जानता हूँ कि तुम पहले ही खुद को नकार चुके हो, तुम पहले ही अपनी कमियों को और अपनी कमजोरियों को जानते हो। लेकिन सिर्फ जान लेना पर्याप्त नहीं है। तुम्हें मेरे साथ सहयोग करने की आवश्यकता है और एक बार जब तुम मेरे इरादों को समझ लेते हो, तो तुरंत उन्हें अभ्यास में डाल दो। यह मेरे बोझ के प्रति चिंता दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है, अनुपालन करने का सबसे अच्छा तरीका है।

14 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 41

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 41

कलीसिया में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में इतनी सारी गलतफ़हमियां मत रखो। जब कलीसिया का निर्माण होगा, तो गलतियों से बचना असंभव रहेगा, लेकिन जब तुम समस्याओं का सामना करो तो घबराओ मत; शांत और स्थिर रहो। क्या मैंने तुम लोगों को यह नहीं बताया है? अक्सर मुझसे प्रार्थना करो, और मैं स्पष्ट रूप से तुम्हें अपने इरादे दिखाऊंगा। कलीसिया मेरा दिल है और यह मेरा अंतिम लक्ष्य है, मैं इसे कैसे प्यार नहीं करूंगा? डरो मत, जब इस तरह की चीज़ें कलीसिया में होती हैं, तो यह सब मेरी अनुमति से होती हैं। खड़े हो जाओ और मेरी आवाज़ बनो। विश्वास रखो कि सभी चीज़ों और सभी मामलों की अनुमति मेरे सिंहासन द्वारा है और सभी में मेरे इरादे हैं। यदि तुम इरादतन साहचर्य जारी रखोगे तो समस्याएं होंगी, क्या तुमने परिणामों के बारे में सोचा है? यह वह चीज़ है जिसका लाभ शैतान उठाएगा। मेरे पास अक्सर आओ। मैं स्पष्ट रूप से बात करूंगा: यदि तुम मेरे समक्ष आए बिना कुछ करने जा रहे हो, तो यह न सोचना कि तुम उसे पूरा कर पाओगे। तुम ही लोग हो जिन्होंने मुझे इस स्थिति में डाला है।
निराश न हो, कमज़ोर न बनो, मैं तुम्हारे सामने प्रकट करूंगा। राज्य की राह इतनी आसान नहीं है, कुछ भी इतना सरल नहीं है! तुम चाहते हो कि आशीष आसानी से मिल जाएं, हैं न? आज हर किसी को कड़वे परीक्षणों का सामना करना होगा, अन्यथा तुम लोगों के पास जो मुझे प्यार करने वाला दिल है वह मजबूत नहीं होगा और मेरे लिए तुम्हारा प्यार सच्चा नहीं होगा। यहां तक कि यदि मामूली परिस्थितियां भी होंगी, तो भी सभी को उनसे गुज़रना होगा, बस वे कुछ हद तक भिन्न होंगी। परिस्थिति मेरे आशीषों में से एक है, मेरा आशीष प्राप्त करने के लिए कितने हैं जो मेरे सामने घुटने टेकते हैं? बेवकूफ़ बच्चे! तुम्हें हमेशा महसूस होता है कि कुछ भाग्यशाली वचन मेरा आशीष हैं, फिर भी तुम्हें यह नहीं लगता कि कड़वाहट मेरे आशीषों में से एक है। जो लोग मेरी कड़वाहट को बांटेंगे वे निश्चित रूप से मेरी मिठास भी साझा करेंगे। यह मेरा वादा है और तुम लोगों को मेरा आशीष है। खाने और पीने और आनंद लेने में संकोच न करो। जब अंधेरा गुज़र जाएगा, तब रोशनी होगी। सुबह होने से पहले सबसे अधिक अंधेरा होता है; इस समय के बाद धीरे-धीरे उजाला हो जाएगा, और बाद में सूर्य उदय होगा। डरो मत या कायर मत बनो। आज मैं अपने बेटों का समर्थन करता हूं और उनके लिए अपनी शक्ति का उपयोग करता हूं।
जब कलीसिया की बात आती है, तो अपने उत्तरदायित्व से मुंह न मोड़ो। यदि तुम मेरे पास इस मामले को ईमानदारी से लाओगे, तो तुम्हें कोई राह मिल जाएगी। जब ऐसी कोई छोटी बात आती है, तो तुम डर जाते हो और घबरा जाते हो, तुम्हें समझ नहीं आता कि तुम क्या करो? मैंने कई बार कहा है, "अक्सर मेरे पास आओ!" क्या तुम लोगों ने ईमानदारी से उन चीज़ों का अभ्यास किया है जो मैंने तुम्हें करने के लिए कहा है? मेरे वचनों पर कितनी बार तुमने विचार किया है? इसलिए, तुम्हारे पास कोई स्पष्ट अंतर्दृष्टि नहीं है। क्या इसका कारण तुम नहीं हो? तुम दूसरों को दोष देते हो, तुम अपने आप से नफ़रत क्यों नहीं करते हो? तुमने चीज़ों को अस्तव्यस्त कर दिया है और फिर भी तुम ईमानदार नहीं हो और लापरवाह हो; तुम्हें मेरे वचन पर ध्यान देना होगा।
आज्ञाकारी और समर्पित व्यक्तियों को महान आशीष प्राप्त होंगे। कलीसिया में, तुम मेरी गवाही में दृढ़ रहोगे, सत्य पर बने रहोगे—गलत गलत है और सही सही है—और काले और सफ़ेद के बीच भ्रमित नहीं होगे। तुम शैतान के साथ युद्ध पर होगे और तुम्हें उसे पूरी तरह से हराना होगा ताकि वह फिर कभी न खड़ा हो सके। मेरी गवाही की रक्षा के लिए तुम्हें सब कुछ बलिदान करना होगा। यह तुम्हारे कार्यों का लक्ष्य होगा, इसे मत भूलना। लेकिन अभी, तुम में विश्वास की कमी है और चीज़ों में अंतर करने की क्षमता में कमी है और तुम हमेशा मेरे वचनों और मेरे इरादों को समझने में असमर्थ रहते हो। फिर भी, चिंता मत करो; सब कुछ मेरे कदमों के अनुसार आगे बढ़ता है और चिंता केवल परेशानी पैदा करती है। मेरे पास अधिक समय बिताओ और शारीरिक देह के लिए भोजन और कपड़ों पर ध्यान न दो। अक्सर मेरे इरादों की तलाश करो, और मैं स्पष्ट रूप से तुम्हें दिखाऊंगा कि वे क्या हैं। धीरे-धीरे तुम्हें हर चीज़ में मेरा इरादा दिखाई देगा, और इससे मुझे किसी भी बाधा के बिना सभी में प्रवेश करने का मार्ग मिलेगा। यह मेरे दिल को संतुष्ट करेगा और तुम लोग हमेशा के लिए मेरा आशीष प्राप्त करोगे!

12 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 39

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 39

अपनी आंखें खोलो और देखो और तुम हर जगह मेरी महान शक्ति को देख सकते हो! तुम हर जगह मेरे बारे में निश्चित हो सकते हो। ब्रह्मांड और उसका विस्तार मेरी महान शक्ति को फैला रहे हैं। मैंने जो वचन बोले हैं वे सभी मौसम के गर्म होने, जलवायु परिवर्तन, लोगों की विसंगतियों, सामाजिक गतिकी की अव्यवस्था और लोगों के हृदय की धूर्तता में सच हो गए हैं। सूरज सफेद हो जाता है और चंद्रमा लाल हो जाता है; सबकुछ अव्यवस्थित है। क्या तुम लोग अभी भी इन्हें नहीं देख पाते हो?
परमेश्वर की महान शक्ति इसमें प्रकट हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वही एक सच्चा परमेश्वर है-सर्वशक्तिमान है-जिसका लोगों ने कई वर्षों तक अनुसरण किया है! ऐसा कौन है जो पहले बोलता है और फिर चीजों को घटित कराता है? केवल हमारा सर्वशक्तिमान परमेश्वर। जैसे ही वह कहता है, सत्य तुरंत प्रकट हो जाता है। तुम कैसे नहीं कह सकते हो कि वही सच्चा परमेश्वर है?

15 अग॰ 2018

"सौभाग्य और दुर्भाग्य"

 "सौभाग्य और दुर्भाग्य"


एक गरीब परिवार में आने की वजह से, बहुत छोटी उम्र से ही डु जुआन एक बेहतर ज़िंदगी जीने के लिए बहुत सा धन कमाने को दृढ़-संकल्पित थी।

1 जून 2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "प्रतिज्ञाएं उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "प्रतिज्ञाएं उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं"



सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "वे जो परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाएंगे, उनमें से होंगे जो परमेश्वर की आशीषें और उसकी धरोहर पाएँगे। अर्थात्, वे वही ग्रहण करते हैं जो परमेश्वर के पास है और वह जो है, ताकि यह वह बन जाए जो उनके भीतर होता है; उनमें परमेश्वर के सारे वचन गढ़ दिए गए होंगे; परमेश्वर की हस्ती चाहे जैसी भी हो, तुम लोग उन सबको जैसा वे हैं बिल्कुल उसी रूप में ले पाओगे, इस प्रकार से सत्य में जीवन बिताते हैं। यह उस प्रकार का व्यक्ति है जो परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाता है और परमेश्वर द्वारा अर्जित किया जाता है।"

3 नव॰ 2017

आंतरिक लगाव के गीत


आंतरिक लगाव के गीत

वे यहाँ हैं, वे ईश्वर जो इंसान के रूप में हैंI वे जो कहते हैं, जो करते हैं, सब सत्य हैI उनके ज्ञान, उनकी सच्चाई, सब से प्यार मैं करता हूँI उनसे मिलकर, उनके साथ से, मैं तो धन्य हो गयाI वे यहाँ हैं, वे ईश्वर जो इंसान के रूप में हैंI वे जो कहते हैं, जो करते हैं, सब सत्य हैI उनके ज्ञान, उनकी सच्चाई, सब से प्यार मैं करता हूँI उनसे मिलकर, उनके साथ से, मैं तो धन्य हो गयाI उनके दिल, उनके प्यार ने तो, मुझको जीत लियाI

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...