6 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 28

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 28

तुम देखोगे कि समय बहुत कम है और पवित्र आत्मा का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिससे तुम्हेंऐसे महान आशीष प्राप्त होते हैं, ब्रह्मांड के राजा, चमकते सूर्य, राज्य के राजा, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, का स्वागत करने का अवसर तुम्हें मिलता है—यह सब मेरी अनुग्रह और दया है। ऐसा क्या हो सकता है जो तुम्हें मेरे प्यार से दूर कर सके? सावधानी से विचार करो, भागने की कोशिश न करो, हर पल मेरे सामने शांति से प्रतीक्षा करो और हमेशा बाहर घूमा न करो। तुम्हारा दिल मेरे दिल के करीब रहना चाहिए, और चाहे तुम्हें किसी भी चीज़ का सामना करना पड़े कुछ भी अंधाधुंध या मनमाने ढंग से न करो। तुम्हें मेरी इच्छा को देखना चाहिए, जो कुछ भी मैं चाहूं वह करना चाहिए और जो मैं नहीं चाहता हूं उसे त्यागने के लिए दृढ़ रहना चाहिए। तुम्हें अपनी भावनाओं के आधार पर कार्य नहीं करना चाहिए, बल्कि मेरी तरह धार्मिकता का अभ्यास करना चाहिए; भावनात्मक होना स्वीकार्य नहीं है, यहां तक कि अपनी माता और पिता के साथ भी नहीं। जो सत्य के अनुरूप नहीं हैं तुम्हें उन्हें त्यागना होगा और मेरे लिए मुझे प्रेम करने वाले शुद्ध दिल के साथ स्वयं को भेंट करना होगा और समर्पण करना होगा। किसी भी व्यक्ति, पदार्थ या वस्तु के नियंत्रण में नहीं रहना; जब तक यह मेरी इच्छा के अनुरूप हो तब तक मेरे वचनों के अनुसार इसका अभ्यास करना। डरो मत, क्योंकि मेरे हाथ तुम्हें सहारा देंगे, और मैं निश्चित रूप से तुम्हें सभी दुष्टों से बचाऊंगा। अपना जीवन मेरे जीवन पर निर्भरता के साथ व्यतीत करते समय, तुम्हें अपने दिल की रक्षा करनी चाहिए, हमेशा मेरे भीतर रहना चाहिए; यदि तुम मुझे छोड़ोगे तो तुम तुरंत मुरझा जाओगे।
तुम्हें पता होना चाहिए कि यह अंत के दिन हैं। दहाड़ते हुए शेर की तरह शैतान घूम रहा है और ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है जिन्हें वह निगल सके। सभी तरह की आपदाएं घटित हो रही हैं और कई प्रकार की बुरी आत्माएं उपस्थित हैं। केवल मैं सच्चा परमेश्वर हूं; केवल मैं तुम्हारी शरण हूं। तुम केवल मेरे गुप्त स्थान, केवल मेरे भीतर, छुप सकते हो, और आपदाएं तुम पर नहीं आएंगी और कोई भी आफ़त तुम्हारे घर के पास नहीं पहुंचेगी। तुम्हें मेरे अधिक निकट आना होगा, मेरे गुप्त स्थान में मेरे साथ साहचर्य करना होगा; अन्य लोगों के साथ मनमाने ढंग से साहचर्य मत करो। तुम्हें मेरे वचनों में निहित अर्थ समझना होगा—मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुम्हें साहचर्य की अनुमति नहीं है, केवल इतना कि अभी भी तुम में अंतर कर पाने की समझ नहीं है। इस समय के दौरान, दुष्ट आत्माओं का काम अनियंत्रित रूप से चल रहा है। वे तुम्हें सभी प्रकार के लोगों से साहचर्य करवाते हैं। उनके शब्द बहुत सुखद लगते हैं, लेकिन उनके भीतर विष है। वे चीनी से लिपटी बंदूक की गोलियां हैं और इससे पहले कि तुम्हें समझ आए, वे अपना विष तुम्हारे भीतर प्रवेश कर देंगे। तुम्हें पता होना चाहिए कि आज अधिकांश लोग अस्थिर हैं, मानो वे नशे में हों। जब तुम्हारे जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं और तुम दूसरों के साथ साहचर्य करते हो, तो वे तुम्हें केवल नियम और सिद्धांत बताते हैं, और यह मेरे साथ सीधे साहचर्य के समान लाभदायक नहीं है। मेरे पास आओ और पूरी तरह से अपने भीतर की पुरानी चीज़ें बाहर निकाल दो, अपना दिल मेरे सामने खोलो और मेरा दिल निश्चित रूप से तुम्हारे लिए प्रकट होगा। तुम्हारा दिल मेरे सामने ध्यानपूर्ण होना चाहिए। आलसी मत बनो, बल्कि अक्सर तुम्हें मेरे करीब आना होगा; तुम्हारे जीवन के विकास के लिए यह सबसे तेज़ तरीका है। तुम्हें मेरे भीतर रहना होगा और मैं तुम्हारे भीतर रहूंगा और मैं तुम्हारे भीतर राजा के रूप में शासन भी करूंगा, सभी चीज़ों में मार्गदर्शन करूंगा, और राज्य का एक हिस्सा तुम्हारा होगा।
अपने आप को इसलिए कम मत समझो क्योंकि तुम कम उम्र हो; तुम्हें अपने आप को मुझे अर्पित करना चाहिए। मैं नहीं देखता कि लोग सतही तौर पर क्या हैं या वे कितने साल के हैं। मैं केवल यह देखता हूं कि वे मुझे ईमानदारी से प्यार करते हैं या नहीं, और वे मेरे रास्ते का पालन करते हैं या नहीं, और अन्य सभी चीज़ों को अनदेखा करके वह सत्य का अभ्यास करते हैं या नहीं। यह चिंता न करो कि कल कैसा होगा या भविष्य कैसा रहेगा। जब तक तुम हर दिन जीने के लिए मुझ पर निर्भर रहोगे, मैं निश्चित रूप से तुम्हारी अगुवाई करूंगा। इस विचार पर ध्यान न दो कि "मेरा जीवन बहुत अपरिपक्व है, मुझे कुछ भी समझ में नहीं आता है," यह शैतान द्वारा भेजा गया विचार है। बस मेरे निकट आने के लिए अपने दिल का उपयोग करो और सड़क के अंत तक मेरे कदमों के पीछे चलो। जब तुम निंदा और चेतावनी के मेरे वचनों को सुनते हो और जागृत होते हो, तो तुम्हें तुरंत आगे बढ़ना चाहिए; मेरे करीब आना मत रोको, झुंड के कदमों के साथ चलो और आगे बढ़ते रहो। मुझसे पहले, तुम्हें अपने पूरे दिल और आत्मा के साथ अपने परमेश्वर से प्यार करना होगा। सेवा के मार्ग पर मेरे वचनों को और अधिक समझने का प्रयास करो। सच्चाई का अभ्यास करते समय तुम्हारा दिल कमज़ोर नहीं होना चाहिए, बल्कि शक्तिशाली होना चाहिए, मर्द के बच्चे का संकल्प और हिम्मत रखो, और एक मजबूत दिल रखो। यदि तुम मुझसे प्यार करना चाहते हो, तो तुम्हें उन सभी चीज़ों के साथ मुझे संतुष्ट करना होगा जो मैं तुम में प्राप्त करना चाहता हूं। यदि तुम मेरे पीछे चलना चाहते हो, तो तुम्हें जो कुछ भी तुम्हारे पास है, जिन सबसे भी तुम प्यार करते हो उन्हें त्यागना होगा, मेरे सामने नम्रता से पालन करो, एक सरल मस्तिष्क रखो और मनमाने ढंग से चीज़ों पर शोध या विचार न करो; तुम्हें हमेशा पवित्र आत्मा के काम के साथ बने रहना होगा।
यहां मैं तुम्हें सलाह दूंगा: मैंने जो भी प्रबुद्धता तुम्हें दी है, उसे तुम्हें मज़बूती से पकड़कर रखना होगा और उसका अभ्यास करना होगा!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...