सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनーअध्याय 81
ओह, यह बुरा और व्याभिचारी पुराना युग! मैं तुझे निगल जाउँगा! सिय्योन पर्वत! मेरा अभिवादन करने के लिए उठ! मेरी प्रबंधन योजना के समापन के कारण, मेरे महान कार्य के सफल निष्पादन के कारण, कौन है जो उठकर जयजयकार नहीं करने का साहस करता है! कौन है जो ख़ुशी से लगातार नहीं उछलने-कूदने का साहस करता है! वे मेरे हाथों मारे जाएँगे। मैं करुणा या प्यार-भरी दया के बिना, और निष्पक्ष रूप से, सभी पर धार्मिकता कार्यान्वित करता हूँ। सभी लोगो! स्तुति करने के लिए उठो, मुझे महिमा दो! अनन्त महिमा, अनन्त से अनन्त तक, मेरे कारण ही मौजूद है और मेरे द्वारा ही स्थापित की गई थी।