सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 62
मेरी इच्छा को समझना केवल इसलिए आवश्यक नहीं कि तुम मुझे जान सको, बल्कि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि तुम मेरे इरादे के अनुसार कार्य कर सको। लोग मेरे दिल को नहीं समझते हैं। जब मैं कहता हूं कि यह पूर्व है, तो उनके लिए विवेचन करना आवश्यक है, और वे सोचते हैं, "क्या यह वास्तव में पूर्व है? शायद नहीं। मैं इतनी आसानी से विश्वास नहीं कर सकता हूं। मुझे स्वयं देखना होगा।" तुम लोगों से निपटना बहुत मुश्किल है, और तुम नहीं जानते कि असली आज्ञाकारिता क्या है। जब तुम्हें मेरा इरादा पता होता है, तो इसे बिना संकोच पूरा करो—इसके बारे में सोचने की कोई आवश्यकता नहीं है! मैं जो भी कहता हूं, तुम हमेशा उस पर थोड़ा-सा संदेह करते हो और उसे बेतुके ढंग से समझते हो, तो फिर कैसे तुम्हारे पास सच्ची अंतर्दृष्टि हो सकती है? तुम कभी भी मेरे वचनों में प्रवेश करने की कोशिश नहीं करते हो। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मुझे बस कुछ चुनिंदा लोगों की चाह है, न कि बहुत से लोगों की। जो लोग मेरे वचनों में प्रवेश करने को महत्व नहीं देते हैं वे मसीह के अच्छे सैनिक होने के लायक नहीं हैं, बल्कि वे शैतान के चेले की तरह काम करते हैं और मेरे काम में बाधा डालते हैं। इसे एक मामूली बात न समझो। जो भी मेरे काम में बाधा पहुंचाता है, वह मेरे प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन करता है, और मैं निश्चित रूप से उन्हें गंभीरता से अनुशासित करूंगा। कहने का अर्थ है कि, अब से, यदि तुम कुछ समय के लिए मुझसे दूर हो जाते हो, तो मेरा न्याय तुम पर पड़ेगा। यदि तुम मेरे वचनों पर विश्वास नहीं करते हो तो स्वयं आज़माकर देख लो, देख लो कि मुखाकृति के प्रकाश में जीकर तुम्हारी स्थिति कैसी है, और मुझे छोड़ने पर तुम्हारी स्थिति कैसी होगी।
