परमेश्वर की इच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर की इच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

13 जून 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 74

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 74

धन्य हैं वे जिन्होंने मेरे वचन पढ़े हैं और जो यह विश्वास करते हैं कि वे पूरे होंगे–मैं तुम्हारे साथ दुर्व्यवहार नहीं करूंगा, परंतु जो तुम विश्वास करते हो उसे तुम्हारे भीतर पूरा होने दूंगा। ये तुम पर आता मेरा आशीष है। मेरा वचन हर व्यक्ति के भीतर छिपी गुप्त बातों पर प्रहार करता है। सभी में प्राणघातक घाव हैं, और मैं वह अच्छा चिकित्सक हूँ जो उन्हें चंगा करता हूँ–बस मेरी उपस्थिति में आ जाओ। मैंने क्यों कहा कि भविष्य में कोई दु:ख नहीं रहेगा और न ही कोई अश्रु रहेंगे? वह इस कारण कहा था। मुझमें, सभी बातें सम्पन्न होती हैं, परंतु मनुष्य में, सभी बातें दूषित और व्यर्थ हैं, और सभी मनुष्यों के प्रति छलपूर्ण हैं। मेरी उपस्थिति में तुम सभी चीज़ें पाओगे, और जिसकी तुमने कल्पना भी न कर सकते उन सभी आशीषों को देखोगे और उनका आनन्द भी उठाओगे। जो मेरे समक्ष नहीं आते, निश्चित रूप से विद्रोही हैं और निस्संदेह मेरा विरोध करने वाले हैं। निश्चित रूप से, मैं उन्हें आसानी ने नहीं छोडूंगा; मैं इस तरह के व्यक्ति को कठोरता से ताड़ित करूंगा। इसे स्मरण रखो! जो मेरे सामने अधिक आते हैं वे अधिक प्राप्त करेंगे, परंतु वह अनुग्रह से अधिक और कुछ न होगा। बाद में, वे और बड़ी आशीष प्राप्त करेंगे।

29 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 58

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 58

यदि तुम मेरा इरादा समझ जाओगे, तो तुम मेरे बोझ के प्रति विचारशील रह पाओगे और तुम रोशनी और प्रकाशन प्राप्त कर पाओगे, और रिहाई और स्वतंत्रता प्राप्त कर पाओगे, मेरे दिल को संतुष्ट कर पाओगे, तुम्हारे लिए मेरी इच्छा को पूरी होने दोगे, सभी संतों की नैतिक उन्नति को साथ ला पाओगे, और पृथ्वी पर मेरे राज्य को दृढ़ और स्थिर बना पाओगे। इस समय महत्वपूर्ण बात है मेरा इरादा समझना, यह वह मार्ग है जिसमें तुम लोगों को प्रवेश करना चाहिए और इससे भी अधिक वह कर्तव्य है जिसे हर व्यक्ति को पूरा करना चाहिए।
मेरा वचन अच्छी दवा है जो सभी प्रकार की बीमारियों को ठीक करता है। जब तक तुम मेरे पास आने के इच्छुक रहोगे, मैं तुम्हें चंगा करूँगा, और तुम्हें अपनी सर्वज्ञता की उपस्थिति देखने दूंगा, मेरे अद्भुत कर्मों को देखने दूंगा, मेरी धार्मिकता और महिमा को देखने दूंगा और इससे भी अधिक अपने दूषण और अपनी कमज़ोरियों को देखने दूंगा। मैं तुम्हारे भीतर की सभी स्थितियां समझता हूं; तुम हमेशा अपने दिल में चीज़ें करते हो और बाहर नहीं दिखाते हो। तुम्हारे द्वारा की जाने वाली हर चीज़ के बारे में मैं और भी स्पष्ट हूं। लेकिन तुम्हें पता होना चाहिए कि मैं किन चीज़ों की प्रशंसा करता हूं, और किन चीज़ों की प्रशंसा नहीं करता हूं; तुम्हें इन दोनों के बीच स्पष्ट रूप से अंतर करना चाहिए और तुम्हें इस पर लापरवाही से काम नहीं करना चाहिए।

21 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 48

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 48

मैं चिंतित हूँ, लेकिन तुम में से कितने लोग मेरे साथ एक मन और एक सोच के होने में सक्षम हैं? तुम मेरे वचनों पर कोई ध्यान ही नहीं देते हो, पूरी तरह से उनकी अवहेलना करते हो और उन पर ध्यान केंद्रित करने में विफल रहते हो, बल्कि केवल अपनी सतही चीज़ों पर ही तुम लोग ध्यान केंद्रित करते हो। तुम मेरे द्वारा की गई कष्टप्रद देखभाल और मेरे प्रयास को व्यर्थ मानते हो; क्या तुम्हारा विवेक निकम्मा नहीं है? तुम अज्ञानी और विवेकहीन हो; तुम मूर्ख हो, और मुझे बिल्कुल ही संतुष्ट नहीं कर सकते। मैं पूरी तरह से तुम सब के लिए हूँ—तुम सब किस हद तक मेरे हो सकते हो? तुमने मेरे इरादे को गलत समझा है, और यह वास्तव में तुम्हारा अंधापन और चीज़ों को देखने में तुम्हारी असमर्थता है, जिससे मुझे हमेशा तुम लोगों के बारे में चिंता करनी पड़ती है और तुम सब पर समय बिताना पड़ता है। अब, तुम लोग अपने समय में से कितना मेरे लिए खर्च कर सकते हो और मुझे समर्पित कर सकते हो? तुम्हें खुद से और अधिक पूछना चाहिए।

20 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 47

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 47

धार्मिकता के सर्वशक्तिमान परमेश्वर—सर्वशक्तिमान! तुममें बिल्कुल कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। प्राचीन काल से अनन्तकाल तक का प्रत्येक रहस्य जिसे मनुष्यों ने कभी प्रकट नहीं किया है, तुममें प्रकट और पूरी तरह से स्पष्ट है। हमें अब और तलाशने और टटोलने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आज तुम्हारा व्यक्तित्व हमारे लिए खुले तौर पर प्रकट है, तुम वो रहस्य हो जिसे प्रकट किया गया है, और तुम ही स्वयं जीवित परमेश्वर हो, और आज तुम हमारे आमने सामने आये हो, और हमारे लिए तुम्हारे व्यक्तित्व को देखना आध्यात्मिक क्षेत्र के हर रहस्य को जान लेना है। वास्तव में यह कुछ ऐसा है जिसकी कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था! तुम आज हमारे बीच हो, यहाँ तक कि तुम हमारे भीतर भी हो, वास्तव में इतने करीब हो कि हमारे लिए इसका वर्णन करना भी बहुत मुश्किल है; इसके भीतर का रहस्य अनंत है!

16 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 43

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 43

क्या मैंने तुम्हें याद नहीं दिलाया है? आशंकित मत हो; तुम सब इतने बेपरवाह हो कि तुम लोगों ने मेरी बात सुनी ही नहीं है! तुम मेरे दिल को कब समझ पाओगे? हर दिन एक नया प्रबोधन होता है, हर दिन नई रोशनी होती है। तुम लोगों ने कितनी बार इसे अपने लिए समझा है? क्या खुद मैंने तुम सभी को नहीं बताया है? तुम अभी भी उन कीड़ों की तरह निष्क्रिय हो जो केवल छेड़े जाने पर ही खिसकेंगे, और तुम मेरे साथ सहयोग करने के लिए पहल करने में, मेरे बोझ के प्रति विचारशील होने में, असमर्थ हो। मैं तुम सभी की जीवंत और सुंदर मुस्कुराहट को, मेरे पुत्रों के सक्रिय और जीवंत तरीकों को, देखना चाहता हूँ लेकिन मैं नहीं देख पाता हूँ। इसके बजाय, तुम अपने दिमाग़ में कमज़ोर हो, अनाड़ी और मूर्ख हो। तुम सभी को खोज करने की पहल करनी चाहिए। निडरता से खोज करो! बस अपने दिलों को खोलो और मुझे अपने भीतर रहने दो। सावधान रहो और ध्यान दो! कलीसिया में कुछ लोग धोखेबाज़ हैं और तुम्हें हमेशा इन वचनों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि तुम्हारे जीवन प्रभावित न हों या कुछ नुकसान न हो जाए। आश्वस्त रहो, जब तक तुम मेरे लिए खड़े होने और बोलने का साहस रखते हो, तब तक मैं इन सबका भार उठा लूँगा और तुम्हें सशक्त बनाऊँगा! जब तक तुम मेरे दिल को संतुष्ट करते हो, मैं हमेशा तुम्हें अपनी मुस्कुराहट और अपनी इच्छा को दिखाऊँगा। जब तक तुम्हारे पास एक मजबूत मनोबल है, और तुम एक मर्द बच्चे के स्वभाव को जीते हो, मैं तुम्हारा समर्थन करूँगा और तुम्हें एक महत्वपूर्ण स्थिति में रखूँगा। जब भी तुम मेरे सामने आते हो, तो बस मेरे करीब आओ। अगर तुम बात नहीं भी कर पाओ, तो डरो मत। जब तक तुम्हारे पास एक जिज्ञासु हृदय है, मैं तुम्हें वचन प्रदान करता रहूँगा। मुझे चिकने-चुपड़े शब्द या तुम्हारी चापलूसी की ज़रूरत नहीं है; मुझे इस तरह की चीज़ों से सबसे अधिक नफ़रत है। मैं इस प्रकार के व्यक्ति से सबसे अधिक अप्रसन्न होता हूँ। इस तरह के लोग मेरी आँखों में एक चुभते कण या मेरे देह में एक काँटे की तरह हैं, जिसे हटा दिया जाना चाहिए। अन्यथा मेरे पुत्र मेरे लिए शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकते और वे एक घुटते नियंत्रण के अधीन हो जाएँगे। मैं क्यों आया हूँ? यह मेरे पुत्रों को समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए है, ताकि दबाव, धमकी, बेदर्दी और दुर्व्यवहार सहने के उनके दिन हमेशा के लिए चले जाएँ!

13 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 40

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 40

तुम इतने सुस्त क्यों हो? तुम इतने सुन्न क्यों हो? बार-बार याद दिलाने पर भी तुम लोग नहीं जागते हो; यह मुझे परेशान करता है। सच में मेरे पास अपने पुत्रों को इस तरह देखने की भावनात्मक शक्ति नहीं है। मेरा हृदय यह कैसे सहन कर सकता है? आह! मुझे तुम लोगों को खुद अपने हाथ से सिखाना है। मेरी गति लगातार तेज हो रही है। मेरे पुत्रों! जल्दी उठो और मेरे साथ सहयोग करो। कौन अब ईमानदारी से मेरे लिए खुद को खर्च कर सकता है? कौन छोटी से छोटी शिकायत के बिना भी खुद को पूरी तरह से समर्पित कर सकता है? तुम लोग हमेशा से इतने सुन्न और मंदबुद्धि हो! तुममें से कितने मेरी भावनाओं के प्रति विचारशील हो सकते हैं, और कितने वास्तव में मेरे वचनों की आत्मा को समझ सकते हैं? मैं बस इतना कर सकता हूं कि व्याकुलता से प्रतीक्षा और आशा करूं; यह देखते हुए कि तुम लोगों का प्रत्येक कदम मेरे हृदय को संतुष्ट नहीं कर सकता है, तो मैं और क्या कह सकता हूं? मेरे पुत्रों! पिता आज जो कुछ भी करता है वह अपने पुत्रों के लिए है। क्यों मेरे पुत्र कभी मेरे हृदय को नहीं समझ सकते हैं, और मेरे पुत्र हमेशा मुझे, अपने पिता को, चिंता में क्यों डालते हैं? मेरे पुत्र कब बड़े होंगे, और मुझे चिंता में नहीं डालेंगे, और मुझे अपने पुत्रों पर भरोसा करने देंगे? मेरे पुत्र कब स्वतंत्र रूप से जीने में सक्षम होंगे, खड़े होंगे, और पिता के कंधों के बोझ को हल्का करेंगे? मैं अपने पुत्रों के लिए बस चुपचाप आंसू बहाता हूँ, और मैं परमेश्वर की प्रबंधन योजना को पूरा करने के लिए और अपने पुत्रों, अपने प्रियजनों को बचाने के लिए, सबकुछ उंड़ेल देता हूं। मेरे पास और कोई विकल्प नहीं है।

7 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 30

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 30

जागो, भाइयो! जागो, बहनो! मेरे दिन में विलंब नहीं किया जाएगा; समय जीवन है, और समय को कब्जे में लेना जीवन बचाना है! समय बहुत दूर नहीं है! यदि तुम लोग विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते हो और उत्तीर्ण नहीं होते हो, तो तुम लोग फिर से कोशिश कर सकते हो और परीक्षा के लिए याद कर सकते हो। हालाँकि, मेरे दिन में ऐसा कोई विलंब नहीं होगा। याद रखो! याद रखो! मैं इन अच्छे वचनों के साथ आग्रह करता हूँ। दुनिया का अंत तुम लोगों की नज़रों के बिल्कुल सामने प्रकट होता है, बड़ी आपदाएँ तेजी से निकट आती हैं; क्या तुम लोगों का जीवन महत्वपूर्ण है या तुम लोगों का सोना, खाना, पीना, और कपड़े पहनना महत्वपूर्ण है? इन चीज़ों को समझने का तुम लोगों का समय आ गया है। अब और संदेह में मत रहो और निश्चित होने में संकोच मत करो!

4 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 26

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 26

मेरे पुत्रों, मेरी बातों पर ध्यान दो, मेरी आवाज़ को चुपचाप सुनो और मैं तुम्हें प्रकाशित करूँगा। मेरे अभ्यंतर चुप रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ, तुम लोगों का एकमात्र उद्धारक। तुम लोगों को हर समय अपने दिलों को शांत करना चाहिए, मेरे अभ्यंतर रहना चाहिए; मैं तुम्हारी चट्टान हूँ, तुम्हारा समर्थक। कहीं और मन न लगाओ, परन्तु पूरे दिल से मुझ पर ही निर्भर रहो और मैं निश्चित रूप से तुम्हारे सामने प्रकट हूँगा—मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ! आह, वे शक्की लोग! वे निश्चित रूप से दृढ़ नहीं रह सकते और उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। तुम सभी को पता होना चाहिए कि अभी समय कैसा है, यह एक कैसी निर्णायक घड़ी है! यह एक कैसा प्रमुख बिंदु है! उन चीज़ों के बारे में न घबराओ जो किसी काम की नहीं हैं; जल्दी से मेरे करीब आ जाओ, मेरे साथ सहभागिता करो और मैं तुम्हारे सामने सभी रहस्यों को प्रकट कर दूँगा।

2 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 23

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 23

यह उन सभी भाइयों और बहनों के लिए है जिन्होंने मेरी आवाज़ सुनी है: तुम लोगों ने मेरे सख्त न्याय की आवाज़ सुनी है और तुमने चरम पीड़ा को सहन किया है। बहरहाल, तुम सभी को पता होना चाहिए कि मेरी कठोर आवाज़ के पीछे मेरे इरादे छिपे हुए हैं! मैं तुम सभी को अनुशासित करता हूँ ताकि तुम सब को बचाया जा सके। तुम सब को पता होना चाहिए कि मेरे प्यारे पुत्रों की खातिर, मैं तुम सभी को अनुशासित करूँगा, तुम सभी की काट-छाँट करूँगा और तुम सब को जल्द ही पूर्ण कर दूँगा। मेरा दिल बहुत उत्सुक है, लेकिन तुम सब मेरे दिल को नहीं समझते हो और तुम मेरे वचन के अनुसार कार्य नहीं करते हो। मेरे वचन आज तुम सभी तक आते हैं और तुम लोगों को वास्तव में यह बताते हैं कि परमेश्वर एक प्रेमी परमेश्वर है और तुम सब ने परमेश्वर के नेक प्रेम का अनुभव किया है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ढोंग कर रहे हैं और जब वे अन्य लोगों के दुख को देखते हैं तो उनकी आँखों में भी आँसू होते हैं। ऐसे अन्य लोग हैं जो—सतह पर—परमेश्वर के ऋणी और पश्चातापी प्रतीत होते हैं, लेकिन भीतर से, वे वास्तव में परमेश्वर को नहीं समझते हैं और न ही वे उसके बारे में निश्चित हैं; बल्कि, यह सिर्फ एक दिखावा है। मेरा इरादा यह है कि मैं उन लोगों को चाहता हूँ जो उत्कंठा से मुझे चाहते हैं, और केवल उन्हें जो सच्चे दिल से मेरी खोज करते हैं, मुझे प्रसन्न कर सकते हैं—उन्हें मैं निश्चित रूप से अपने हाथों का सहारा दूँगा और यह सुनिश्चित करूँगा कि उन्हें किसी भी आपदा का सामना न करना पड़े। जो लोग वास्तव में परमेश्वर को चाहते हैं वे परमेश्वर के दिल का ध्यान रखेंगे और मेरी इच्छा को पूरी करने के लिए तैयार होंगे। तो, तुम सभी को जल्द ही वास्तविकता में प्रवेश करना चाहिए और मेरे वचन को अपने जीवन के रूप में स्वीकार करना चाहिए—यह मेरा सबसे बड़ा दायित्व-भार है। यदि सभी कलीसियाएँ और संत वास्तविकता में प्रवेश करते हैं और वे सब मेरे साथ सीधे सहभागिता करने में सक्षम होते हैं, मेरे साथ आमने-सामने हो सकते हैं, और सत्य और धार्मिकता का अभ्यास कर सकते हैं, केवल तभी वे मेरे प्यारे पुत्र हैं, तभी वे वो लोग हैं जिनसे मैं बहुत प्रसन्न हूँ, और उन को मैं सभी महान आशीर्वाद प्रदान करूँगा।

24 अप्रैल 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 16

अध्याय 16

मनुष्य के पुत्र की गवाही के बाद, सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने स्वयं को धार्मिकता के सूर्य के रूप में सार्वजनिक रूप से प्रकट किया। पहाड़ पर यही रूप-परिवर्तन है! अब यह अधिक और अधिक असली बनता जा रहा है, और वास्तविकता बन रहा है। हमने पवित्र आत्मा के काम की विधि देखी है, परमेश्वर स्वयं देहीय शरीर से उभरा है। वह न तो मनुष्य, न ही अंतरिक्ष, न ही भौगोलिक नियंत्रण में? है; वह पृथ्वी और समुद्र की सीमाओं से परे है, वह ब्रह्मांड के कोनों तक पहुंचता है, और सभी राष्ट्र और सभी लोग चुपचाप उसकी आवाज़ सुन रहे हैं। जैसे-जैसे हम अपनी आध्यात्मिक आंखें खोलते हैं, हम देखते हैं कि परमेश्वर का वचन उसके महिमामय शरीर से निकला है; परमेश्वर स्वयं देह से उभरा है। वही साक्षात वास्तविक और पूर्ण परमेश्वर है। वह हमसे सार्वजनिक ढंग से बात करता है, वह हमारे आमने-सामने है, वह हमें सलाह देता है, वह हम पर दया करता है, वह हमारी प्रतीक्षा करता है, वह हमें दिलासा देता है, वह हमें अनुशासित करता है और हमारा न्याय करता है। वह हमें हाथ पकड़कर ले जाता है और हमारे लिए उसकी चिंता उसके भीतर एक लौ की तरह सुलगती है, एक उत्सुक दिल के साथ वह हमें शीघ्र जागृत होने और उसके भीतर प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उसका अलौकिक जीवन हम सभी पर लाया गया है, और जो लोग उसके भीतर प्रवेश करेंगे वे दुनिया और सभी दुष्टों से परे निकल जाएंगे, उन पर विजयी होंगे और उसके साथ शासन करेंगे। सर्वशक्तिमान परमेश्वर है परमेश्वर का आध्यात्मिक शरीर। यदि वह निर्दिष्ट करेगा, तो वह होगा; यदि वह कहेगा, तो वह होगा, और यदि वह आदेश देगा, तो वह है; वही है एकमात्र सच्चा परमेश्वर! शैतान उसके पैरों तले एक अथाह गड्ढे में है। ब्रह्मांड का सब कुछ उसके हाथों में है; समय आ गया है, और सब कुछ शून्यता पर वापस आ जाएगा और पुनः उत्पन्न होगा।

स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया 

21 मार्च 2019

Hindi Gospel Movie "मेरे काम में दखल मत दीजिए" क्लिप 1 - हम चमकती पूर्वी बिजली से किस प्रकार व्यवहार करें कि वह प्रभु की इच्‍छा के अनुरूप हो?




Hindi Gospel Movie "मेरे काम में दखल मत दीजिए" क्लिप 1 - हम चमकती पूर्वी बिजली से किस प्रकार व्यवहार करें कि वह प्रभु की इच्‍छा के अनुरूप हो?

जब लोग यह गवाही देते हैं कि चमकती पूर्वी बिजली प्रभु यीशु की वापसी है, तो कई विश्‍वासी यह महसूस करते हैं कि चमकती पूर्वी बिजली ही सच्‍चा मार्ग है, और कि प्रभु की आवाज को सुनने के लिए उन्‍हें अग्रसक्रिय होकर उसकी खोज और जाँच करनी चाहिए। हालाँकि, धार्मिक पादरी और एल्‍डर्स, चमकती पूर्वी बिजली का विरोध और उसकी निंदा करने के लिए बाइबल की ग़लत व्याख्या करते हैं। "प्रभु के मार्ग की रक्षा करना, झुंड को सुरक्षित रखना, और विश्‍वासियों के जीवन के प्रति उत्तरदायी होना", के झंडे के नीचे, वे हर संभव उपाय से विश्‍वासियों को सच्‍चे मार्ग की जाँच करने से रोकते हैं। क्‍या चमकती पूर्वी बिजली वास्तव में प्रभु की वापसी है, जो प्रकट होकर कार्य कर रही है? हमें चमकती पूर्वी बिजली से किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए कि हम प्रभु की इच्‍छा के अनुरूप हों?   

19 सित॰ 2018

"द्वार पर दस्तक" (4) - प्रभु द्वार पर दस्‍तक दे रहा है: क्‍या तुम उसकी आवाज सुन सकते हो? (1)


Hindi Gospel Movie clip "द्वार पर दस्तक" (4) - प्रभु द्वार पर दस्‍तक दे रहा है: क्‍या तुम उसकी आवाज सुन सकते हो? (1)


प्रभु यीशु ने कहा था, "मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं" (यूहन्ना 10:27) (© BSI)यह साफ़ है कि अपने लौटने पर प्रभु अपनी भेड़ों को खोजने के लिए बोल रहा है। प्रभु के आने की प्रतीक्षा करते हुए र्इसाइयों के करने के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि वे प्रभु की आवाज को सुनने का प्रयास करें। यद्यपि, कोई किस तरह प्रभु की आवाज को पहचानने के योग्य होता है? परमेश्‍वर की आवाज और मनुष्‍यों की आवाज के बीच क्‍या अंतर है?
अनुशंसित:"द्वार पर दस्तक" (2) - प्रभु का स्‍वागत करने में कौन सी गलतियाँ सबसे आसानी से हो जाती हैं?

16 अग॰ 2018

Walk in the Love of God | Hindi Christian Music | "परमेश्वर अपनी उम्मीद रखता है पूरी तरह इंसान पर"

Walk in the Love of God | Hindi Christian Music | "परमेश्वर अपनी उम्मीद रखता है पूरी तरह इंसान पर"


प्रारंभ से लेकर आजतक, बस इंसान ही कर पाया बात परमेश्वर से। उसके बनाए गए सभी जीवित प्राणियों के बीच, बस इंसान ही कर पाता है बात परमेश्वर से। इंसान सुनता है कानों से और देखता है आँखों से, सोच और भाषा के साथ है उसके पास इच्छा की आज़ादी। इंसान के पास हैं सभी क्षमताएं ज़रूरी परमेश्वर को सुनने के लिए, उसकी इच्छा समझने के लिए, परमेश्वर का आदेश स्वीकारने के लिए, परमेश्वर के दिए आदेश को अपनाने के लिए।

12 अग॰ 2018

अपनी प्रकृति को समझना और सत्य को व्यवहार में शामिल करना

 अपनी प्रकृति को समझना और सत्य को व्यवहार में शामिल करना

1. लोग अपनी स्वयं की प्रकृतियों को पूरी तरह से नहीं समझ पाते हैं

आप वर्तमान में अपनी स्वयं की कुछ परेशानियों के बारे में जानते हैं, आप उन भ्रष्टाचार के बारे में जानते हैं जो आमतौर पर आसानी से होते हैं, और उन चीजों को जानते हैं जिन्हें करना आपके लिए आसान है; हालांकि, सबसे अधिक कठिन चीज होती है अपने आप को नियंत्रित कर पाना। आप नहीं जानते कि कब क्या करेंगे और कौन सी गम्भीर चीज़ आप करेंगे। शायद ऐसी कोई चीज हो जिसके बारे में आपको लगता होगा कि आप वैसा कभी नहीं करेंगे, लेकिन किसी निश्चित समय या परिस्थिति में वह घटित हो जाता है; आपने वास्तव में ऐसा किया और कहा।

1 अग॰ 2018

Hindi Christian Song | The Heart of God Is Good | "परमेश्वर चाहता है इंसानियत जीती रहे"

Hindi Christian Song | The Heart of God Is Good | "परमेश्वर चाहता है इंसानियत जीती रहे"


जब इंसानियत मैल से भरी थी, कुछ हद तक नाफ़र्मानी करती थी, तो अपने उसूलों और सार की ख़ातिर परमेश्वर को उसे तबाह करना पड़ा। इंसानों केविद्रोहकी वजह से परमेश्वर को उनसे नफ़रत थी। मगर उनकी तबाही के बावजूद, उसका दिल ना बदला, उसकी दया बनी रही।

6 नव॰ 2017

परमेश्वर के वचनों का एक भजन | है मसीह अंतिम दिनों के नित्य जीवन लेके आये


है मसीह अंतिम दिनों के नित्य जीवन लेके आये


परमेश्वर ख़ुद जीवन और सच्चाई है, उनका जीवन और सच एक-दूजे से अलग नहीं।
जिसने उनका सच ना पाया, जीवन ना पाया।
बिन उनकी रहनुमाई के, बिन उनकी सच्चाई के,
बस ख़त है, मत है और मानव के पास उसकी मौत है।
प्रभु का जीवन और सच्चाई गुंथे हुए हैं, मौजूद सदा।
नहीं मिलेगा जीवन-पोषण, गर सच का आधार तुम्हें मालूम नहीं।
अंत समय के वो मसीह जीवन लाये, जो सदा रहे वो सच लाये।
जीवन पाना गर इंसां को, जीवन पाना गर इंसां को, सच के पथ पर चलना होगा।
इसी राह पर प्रभु मिलेंगे और मिले अनुमोदन उनका।

31 अक्टू॰ 2017

परमेश्वर के वचनों का एक भजन | परमेश्वर की इच्छा स्पष्ट रही है सभी के लिए


परमेश्वर की इच्छा स्पष्ट रही है सभी के लिए


मनुष्य की सृष्टि से, 
परमेश्वर का अस्तित्व, उसकी इच्छा, उसका स्वरुप और स्वभाव 
रहा है खुला सभी के लिए।

परमेश्वर ने कभी जान कर नहीं छुपाया अपना सार, 
न अपना स्वभाव या इच्छा।  ये तो केवल मानवता है जो नहीं देती परमेश्वर के कार्यों पे, 
उसकी इच्छा पर ध्यान, 
और इसीलिए परमेश्वर के बारे में मनुष्य की समझ है बेहद कमजोर।

27 अक्टू॰ 2017

जब तुम यीशु के आध्यात्मिक शरीर को देख रहे होगे ऐसा तब होगा जब परमेश्वर स्वर्ग और पृथ्वी को नये सिरे से बना चुका होगा

यीशु, परमेश्वर, प्रभु यीशु, सर्वशक्तिमान परमेश्वर

क्या तुम यीशु को देखना चाहते हो? क्या तुम यीशु के साथ रहना चाहते हो? क्या तुम यीशु के द्धारा कहे गए वचनों को सुनना चाहते हो? यदि ऐसा है, तो तुम यीशु के लौटने का कैसे स्वागत करेंगे? क्या तुम पूरी तरह से तैयार हो? किस ढंग से तुम यीशु के लौटने का स्वागत करेंगे? मुझे लगता है कि प्रत्येक भाई और बहन जो यीशु का अनुसरण करतें हो यीशु का अच्छी तरह से स्वागत करना चाहेंगे। परन्तु क्या तुम लोगों ने विचार किया है कि जब यीशु वापस आएगा तो क्या तुम सचमुच में उसे पहचान लेंगे? क्या तुम लोग सचमुच में वह सब कुछ समझ जाएँगे जो वह कहेगा? क्या तुम लोग वे सब कार्य जो यीशु करेगा, उन्हें, बिना किसी शर्त के, सचमुच में स्वीकार कर लेंगे? वे सब जिन्होंने बाइबल पढ़ी है, यीशु के लौटने के बारे में जानते हो, और वे सब जिन्होंने बाइबल को अभिप्राय से पढ़ी है, उसके आगमन की प्रतीक्षा करते हो। तुम सब लोग उस क्षण के आने के ऊपर ग्रस्त हो गए हो, और तुम लोगों की ईमानदारी प्रशंसनीय है, तुम लोगों का विश्वास वास्तव में स्पृहणीय है, परन्तु क्या तुम लोग यह एहसास करते हो कि तुम लोगों ने एक गंभीर त्रुटी की है? यीशु किस ढंग से वापस आएगा?

24 अक्टू॰ 2017

परमेश्वर के वचनों का एक भजन | कैसे ढूंढें परमेश्वर के नक़्शे-कदम


कैसे ढूंढें परमेश्वर के नक़्शे कदम

ढूंढ रहे हैं चूंकि हम, परमेश्वर के नक़्शे-कदम,
परमेश्वर की क्या इच्छा है, ढूंढ कर ही रहेंगे हम,
ढूंढ कर रहेंगे हम उसके वचन और कथन।  
क्योंकि जहां प्रभु के नये वचन हैं,
वहां प्रभु की वाणी है,
जहां प्रभु के नक़्शे-कदम हैं,
वहां प्रभु के काम हैं।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...