सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 22
परमेश्वर में विश्वास करना कोई आसान काम नहीं है। तुम गड़बड़ाते हो, हर चीज़ को खाते हो और सोचते हो कि यह कितना दिलचस्प और स्वादिष्ट है! कुछ लोग हैं जो अब भी इसे सराहते हैं—उनकी आत्माओं में कोई विवेक नहीं है। इस अनुभव को सारांशित करने में समय लगाना उचित है। अंत के दिनों में, सभी तरह की आत्माएँ अपनी भूमिकाएँ निभाने के लिए प्रकट होती हैं, वे खुल कर परमेश्वर के बच्चों के आगे बढ़ते क़दमों की अवहेलना करती हैं और कलीसिया के निर्माण कार्य को नष्ट करने में साथ देती हैं। यदि तुम इस बात को हल्के से लेते हो, और शैतान को अपना काम करने का मौका देते हो, तो कलीसिया अस्त-व्यस्त हो जाएगी, लोग घबरा जाएँगे और निराश हो जाएँगे, और गंभीर मामलों में लोग अपनी दूरदृष्टि खो देंगे। इस तरह कई वर्षों में मेरे द्वारा चुकाया गया कष्टप्रद मूल्य व्यर्थ हो जाएगा