"स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VIII परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है (II)" (भाग तीन)
सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "परमेश्वर ने गुप्त में कार्य किया था। जब मनुष्य इस पृथ्वी पर आया ही नहीं था, अर्थात् इस मानवजाति के सम्पर्क में आने से पहले ही, परमेश्वर ने इन सब को बना लिया था। जो कुछ भी उसने किया था वह मानवजाति के लिए था, उनके जीवित रहने के लिए और मानवजाति के अस्तित्व के विचार के लिए था, ताकि मानवजाति इस समृद्ध और भरपूर भौतिक संसार में रह सके जिसे परमेश्वर ने उनके लिए बनाया था, और जिससे वे प्रसन्नता से जी सकें, उन्हें भोजन एवं वस्त्रों की चिन्ता न करना पड़े, और उन्हें किसी बात की कोई घटी न हो। मानवजाति ऐसे वातावरण में निरन्तर सन्तान उत्पन्न करता है और जीवित रहता है, किन्तु बहुत से लोग इसे समझ नहीं सकते हैं कि परमेश्वर ने मानवजाति के लिए सभी चीज़ों को बनाया था। उसके बजाए, शैतान ने ऐसा दिखाया कि यह प्रकृति के द्वारा सृजा गया है।"
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं।