सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 25
सर्वशक्तिमान परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, शांति का राजकुमार, हमारा परमेश्वर राजा है! यह कितना खूबसूरत है जब सर्वशक्तिमान परमेश्वर के चरण जैतून के पर्वत पर चढ़ते हैं। सुनो! हम पहरूए पुकार रहे हैं; एक साथ जयजयकार कर रहे हैं, क्योंकि परमेश्वर सिय्योन में लौट आया है। हम अपनी आँखों से यरूशलेम को खंडहर होता देख रहे हैं। आओ, एक साथ उमंग में आकर जयजयकार करो, क्योंकि परमेश्वर ने हमें शान्ति दी है और यरूशलेम को छुड़ा लिया है। परमेश्वर ने सारी जातियों के सामने अपनी पवित्र भुजा प्रकट की है, परमेश्वर का वास्तविक स्वरूप प्रकट हुआ है! पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देख लेंगे।