स्तुति गीत का वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्तुति गीत का वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

19 मार्च 2019

Hindi Gospel Song | एक निर्मित प्राणी के दिल की आवाज़ | Christians Worship God With All Their Hearts


  Hindi Gospel Song | एक निर्मित प्राणी के दिल की आवाज़ | Christians Worship God With All Their Hearts

मैंने चाहा रोना, कोई जगह नहीं थी सही।
मैंने चाहा गाना, मिला नहीं कोई गीत।
मैंने चाहा एक निर्मित प्राणी के प्रेम का करना इज़हार।
ऊपर-नीचे ढूंढा, पर कोई वचन न बता पाए,
न बता पाए मुझे होता जो महसूस।
व्यावहारिक और सच्चे परमेश्वर, मेरे भीतर के प्रेम।
स्तुति में आपकी मैं उठाऊँ अपने हाथ,
हूँ ख़ुश कि आप आए इस दुनिया में, इस दुनिया में,
इस दुनिया में, इस दुनिया में।

18 फ़र॰ 2019

Hindi Praise Song | हे परमेश्वर, तेरे प्यार के काबिल नहीं मैं | The Love of God Awakened My Heart

Hindi Praise Song | हे परमेश्वर, तेरे प्यार के काबिल नहीं मैं | The Love of God Awakened My Heart

इतने आँसू बहाए ख़ुद की ख़ातिर, इतना दुख सहा मैंने ख़ुद की ख़ातिर। कितने ही लम्बे रास्तों पर चला हूँ मैं ख़ुद की ख़ातिर। कितनी बार गिना है नफ़ा-नुकसान मैंने। कितनी बार ख़्वाहिशें चूर-चूर हुई हैं। कितनी बार सोचा छोड़ दूँ परमेश्वर को मैं। मगर अपनी उंगलियों में लेकर उंगलियां मेरी, उसकी मोहब्बत मुझे कस के थाम लेती है, निष्क्रियता से दूर मुझे ले जा रही है, एक बार में एक कदम दूर मुझे ले जा रही है। कितनी बार कोशिशें करता हूँ जाने की मगर, उसकी मोहब्बत मुझे कस के थाम लेती है। खंडित कर देते हैं मेरी रूह को वचन उसके, शर्म से मैं कहीं मुंह छुपा नहीं पाता हूँ।

28 जन॰ 2019

Hindi Worship Song | परमेश्वर का प्रेम घेर लेता है मुझे | Thank and Praise the Lord for His Grace

Hindi Worship Song | परमेश्वर का प्रेम घेर लेता है मुझे | Thank and Praise the Lord for His Grace

पूरब से निकल रहा सूरज धार्मिकता का। ओ परमेश्वर! तेरी महिमा फैली स्वर्ग और पृथ्वी पर। सुंदर परमेश्वर, मेरे दिल को घेरे है तेरा प्यार। जो चाहते हैं सत्य, वो करते परमेश्वर से प्यार। चाहे मैं सुबह जागूँ अकेले, मुझे मिलता आनंद परमेश्वर के शब्द पर लगाकर ध्यान। ये कोमल शब्द जैसे बोले गए एक प्रेम से भरी माँ के; ये न्याय के शब्द जैसे बोले गए एक सख्त पिता के (हे...) नहीं करती मैं प्यार दुनिया में किसी और चीज़ को, प्रेम करती हूँ मैं पूरे दिल से केवल सर्वशक्तिमान परमेश्वर को। आ हे… आहे… आहे… आहे… नहीं करती मैं प्यार दुनिया में किसी और चीज़ को, प्रेम करती हूँ मैं पूरे दिल से केवल सर्वशक्तिमान परमेश्वर को।

23 जन॰ 2019

Hindi Christian Song | यहाँ का आसमान है कितना नीला | The Kingdom of Christ Has Come (Female Chorus)

Hindi Christian Song | यहाँ का आसमान है कितना नीला | 

The Kingdom of Christ Has Come (Female Chorus)

यहाँ है एक आसमां, कितना अलग है ये आसमां! खूबसूरत महक से भीगी है ये धरा, और कितनी साफ़ है ये हवा। सर्वशक्तिमान परमेश्वर देहधारण कर हमारे बीच रहता है, सत्य व्यक्त करता, अंत के दिनों का न्याय शुरू करता है। परमेश्वर के वचन हमारी भ्रष्टता का सत्य प्रकट करते हैं। इम्तहान और शोधन शुद्ध करते और बचाते हैं हमें, बचाते हैं हमें। अपना नज़रिया बदलते हुए, पुराने के बदले नया लेते हुए, अपनी भ्रष्ट ज़िन्दगानी को हम अलविदा कहते हैं। नियमानुसार हम बोलते, काम करते, परमेश्वर के वचन हम पर शासन करते हैं। परमेश्वर के प्रेम की ज्योति हमारे दिलों में जलती है। परमेश्वर के वचनों को फैलाते, उसकी गवाही देते हैं, और राज्य के सुसमाचार की घोषणा करते हैं हम। परमेश्वर को संतुष्ट करने वास्ते, भेंट करते जो भी हैं हम, और अधिक दुःख सहने को भी हैं तैयार हम। हमारा भाग्य बदलने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर का शुक्रिया। नये नवेले कल का स्वागत करते, नया जीवन जीते हैं हम! परमेश्वर के वचन उसकी शक्ति प्रकट करते हैं, जीतते और विजेता बनाते हैं। परमेश्वर के चुने जन वापस आते हैं, सभी देशों से उसके सामने आते हैं।

15 जन॰ 2019

Hindi Gospel Song | जीवन-जल की निर्मल नदिया | Christ of the Last Days Brings the Way of Eternal Life

Hindi Gospel Song | जीवन-जल की निर्मल नदिया | Christ of the Last Days Brings the Way of Eternal Life

जीवन–जल की निर्मल नदिया, जीवन-जल की निर्मल नदिया परमेश्वर के और मेमने के सिंहासन से बहती है। नदिया के दोनों ओर जीवन का एक पेड़ है। वो बारह किस्म के फल देता है, ये फल हर महीने लगते हैं। पेड़ों की पत्तियां, देशों की सेहत को दुरुस्त रखती हैं। अब कोई अभिशाप न होगा, कोई शाप न होगा। शहर में, परमेश्वर का और मेमने का सिंहासन होगा, सिंहासन होगा। परमेश्वर के सेवक उसकी सेवा में होंगे, और करेंगे दर्शन उसके चेहरे का। उनके माथों पर होगा उसका नाम। और कहीं भी रात न होगी, न ज़रूरी दीपक होगा, ना सूरज आवश्यक होगा; क्योंकि परमेश्वर, परमेश्वर देता है उनको प्रकाश। वही करेंगे राज, सदा-सर्वदा। वही करेंगे राज, सदा-सर्वदा।

14 जन॰ 2019

Best Hindi Christian Song | केवल सृष्टि का रचयिता इस मानव जाति पर दया करता है | Praise God's Love

Best Hindi Christian Song | केवल सृष्टि का रचयिता इस मानव जाति पर दया करता है | Praise God's Love

सृष्टि का रचयिता हर समय मनुष्य के बीच है, वह हमेशा मनुष्य और पूरी सृष्टि से बातचीत करता है, और वह हर दिन नए कर्म कर रहा है। मनुष्य के साथ उसकी बातचीत में उसका तत्व और स्वभाव व्यक्त होता है; उसके सोच और विचार उसके कर्मों में पूरी तरह से प्रकट होते हैं; वह हर समय मानव जाति के साथ रहता और उसे देखता है। वह अपने ख़ामोश वचनों से चुपचाप मानव जाति और पूरी सृष्टि से कहता है: मैं स्वर्ग में हूं, और मैं अपनी सृष्टि के बीच हूं। मैं नज़र रख रहा हूं; मैं इंतज़ार कर रहा हूं; मैं तुम्हारे बगल में हूँ...

30 अक्टू॰ 2017

अनुभव वीडियो“सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती”


सारी दुनिया तेरी रोशनी की पनाह में आती


(सारी दुनिया की रोशनी)
दर्द-ओ-ग़म से कराहती इंसानियत को
तेरे आग़ोश में आकर दुलार मिलता है,
तेरी झूलती-सी मज़बूत, फैली बाहें,
तेरी चमकती, मुस्कुराती-सी निगाहें!
तेरे प्यार और करुणा में बंधे हम,
तेरा दमकता-उभरता चेहरा, नज़र आता है
सदियों से बिगड़ी दुनिया में अब,
तेरी रोशनी की, किरण नज़र, आने लगी है,
बुराई और पतन से तिल-तिल मरती दुनिया
अपने मुक्तिदाता को फिर से बुलाने लगी है।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...