5 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 27

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 27

एक ही सच्चा परमेश्वर जो ब्रह्मांड में सभी चीजों को प्रशासित करता है—सर्वशक्तिमान मसीह! यह पवित्र आत्मा की गवाही है, यह अखंडनीय साक्ष्य है! पवित्र आत्मा हर जगह गवाही देने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि किसी को भी कोई संदेह न हो। विजयी राजा, सर्वशक्तिमान परमेश्वर! वह दुनिया भर में विजयी हो गया है, उसने पाप पर विजय प्राप्त कर ली है और छुटकारे के कार्य को सम्पन्न कर लिया है! वह हमें, इस समूह के लोगों को जिसे शैतान के द्वारा भ्रष्ट किया जा चुका है, बचाता है और उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हमें पूर्ण बनाता है। वह पूरी पृथ्वी पर शासन करता है, इसे वापस ले लेता है और शैतान को अथाह गड्ढे में खदेड़ देता है। वह दुनिया का न्याय कर रहा है, और कोई भी उसके हाथों से बच कर निकल नहीं सकता है। वह राजा के रूप में शासन करता है।
संपूर्ण पृथ्वी आनंदित होती है! यह विजयी राजा—सर्वशक्तिमान परमेश्वर की स्तुति करती है! सदैव सदैव के लिए! तू सम्मान और प्रशंसा के योग्य है। ब्रह्मांड के महान राजा का अधिकार और उसकी महिमा हो!
समय कम है, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पदचिह्नों का अनुसरण कर और आगे बढ़। बहुत सावधानी से चल, उसकी ज़िम्मेदारी की ओर विचारशील बन और उसकी प्रबंधन योजना के लिए उसके साथ एकचित्त हो कर स्वयं को व्यय कर। तुझे अवश्य अपनी संपत्ति नहीं रखनी चाहिए, और अधिक समय नहीं है। उन्हें चढ़ा दे! उन्हें मत रख! उन्हें चढ़ा दे! उन्हें मत रख!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...