सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 108
मेरे भीतर, सभी विश्राम पा सकते हैं और सभी मुक्त हो सकते हैं। जो मुझसे बाहर हैं वे स्वतंत्रता और खुशी नहीं प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि मेरा आत्मा इन लोगों के साथ नहीं है। इन लोगों को आत्माहीन मृत कहा जाता है। और मैं उन लोगों को जो मेरे भीतर हैं, उन्हें आत्माओं वाले जीवित लोग बुलाता हूँ। वे मुझसे संबंधित हैं, और वे मेरे सिंहासन की ओर लौट जाएँगे। जो सेवा प्रदान करते हैं और जो शैतान से संबंधित हैं वे आत्माहीन मृत हैं, और उन्हें अवश्य नष्ट करके मिटा दिया जाना चाहिए। यह मेरी प्रबंधन योजना का एक रहस्य है, और कुछ ऐसा है जो मानवजाति मेरी प्रबंधन योजना में समझ नहीं पाती है, लेकिन मैंने इसे हर एक के लिए सार्वजनिक भी कर दिया है। जो मुझसे संबंधित नहीं हैं वे मेरे विरूद्ध हैं; जो मुझसे संबंधित हैं ये वे लोग हैं जो मेरे साथ संगत हैं।
