सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 76
मेरे सभी वचन मेरी इच्छा की अभिव्यक्तियाँ हैं। मेरे बोझ के प्रति कौन विचारशील हो सकता है? मेरे इरादे को कौन समझ सकता है? क्या तुम लोगों ने मेरे द्वारा तुम्हारे सामने उठाए गए प्रत्येक प्रश्न पर विचार किया है? ऐसी लापरवाही! तुम मेरी योजनाओं में बाधा डालने की हिम्मत कैसे करते हो? तुम कितने असभ्य हो! यदि दुष्ट आत्माओं का ऐसा काम जारी रहता है, तो मैं उन्हें तुरंत अथाह गड्ढे में मरने के लिए डाल दूँगा! मैंने लंबे समय से दुष्ट आत्माओं के विभिन्न दुष्कर्मों को स्पष्ट रूप से देखा है। और बुरी आत्माओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लोग (गलत इरादों वाले लोग, जो देह-सुख या धन की लालसा करते हैं, जो खुद को ऊंचा उठाते हैं, जो कलीसिया को अस्त-व्यस्त करते हैं, आदि) भी मेरे द्वारा स्पष्ट रूप से समझे गये हैं।