मैं पहले कह चुका हूँ कि यह कार्य मेरे द्वारा किया जाता है, किसी मानव के द्वारा नहीं। मेरे साथ, सब कुछ निश्चिन्त और आनंदमय है, लेकिन तुम लोगों के साथ चीज़ें बहुत अलग होती हैं और तुम जो भी करते हो वह बेहद मुश्किल होता है। जिस चीज़ को भी मैं स्वीकार करता हूँ वह निश्चित रूप से मेरे द्वारा पूरी की जाएगी, और जिस व्यक्ति को भी मैं स्वीकार करता हूँ वह मेरे द्वारा सिद्ध किया जाएगा।
Hindi Christian Documentary "वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" क्लिप—परमेश्वर व्यवस्था जारी कर रहा है
मूसा जब इस्राएलियों को मिस्र से बाहर ले गया, तो परमेश्वर ने नियम और आदेश बनाए जिन्होंने धरती पर इस्राएलियों के जीवन का मार्गदर्शन किया और लोगों को परमेश्वर की आराधना करना सिखाया। इन नियमों और आदेशों से इस्राएलियों को तो मार्गदर्शन मिला ही, साथ ही इन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिये एक ऐसे मानक का भी काम किया जिसके अनुसार वे संविधानों का निर्माण कर सकें। इन्होंने आने वाली मानवजाति के लिये न्याय-व्यवस्था की नींव रखी।
Hindi Christian Documentary "वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" क्लिप - परमेश्वर द्वारा सदोम और अमोरा का विनाश
दुष्टता और व्यभिचार में आकंठ डूबे दो बड़े शहर, सोदोम और गोमोरा ने परमेश्वर के स्वभाव को ललकारा। परमेश्वर ने आकाश से गंधकाश्म और अग्नि की बारिश कर, दोनों शहरों और वहाँ के निवासियों को नष्ट कर दिया जिससे उनका अस्तित्व पूर्णत: समाप्त हो गया... ईसाई फिल्म क्लिप 'परमेश्वर द्वारा सोदोम और गोमोरा का विनाश' देखकर आपको परमेश्वर के रोषपूर्ण और अलंघनीय स्वभाव का और आने वाली पीढ़ियों के लिये चेतावनी का ज्ञान होगा।
Hindi Christian Documentary "वह जिसका हर चीज़ पर प्रभुत्व है" क्लिप - परमेश्वर द्वारा बाढ़ से पृथ्वी का विनाश
जब आप ईसाई फिल्म क्लिप 'परमेश्वर द्वारा बाढ़ से पृथ्वी का विनाश' देखेंगे तो आप परमेश्वर के पवित्र, धार्मिक स्वभाव और इंसान के लिये उसकी देखभाल और करुणा के बारे में जान पाएंगे और आप आपदाओं के बीच से होकर परमेश्वर के उद्धार को जाने वाले मार्ग से परिचित होंगे।
Hindi Gospel Movie "मेरे काम में दखल मत दीजिए" क्लिप 2 - प्रभु यीशु के दूसरे आगमन के सुसमाचार को स्वीकार करना और परमेश्वर के सामने स्वर्गारोहित किया जाना
बाइबल में, पौलुस ने कहा था, "मुझे आश्चर्य होता है कि जिसने तुम्हें मसीह के अनुग्रह में बुलाया उससे तुम इतनी जल्दी फिर कर और ही प्रकार के सुसमाचार की ओर झुकने लगे।" (ग़लातियों 1:6)। पादरी और एल्डर्स पौलुस के इन वचनों की ग़लत व्याख्या करते हैं, और उन सभी की, जो प्रभु यीशु के दूसरे आगमन के सुसमाचार को स्वीकार करते हैं, यह कहते हुए निंदा करते हैं कि यह स्वधर्म त्याग होगा और कि यह प्रभु के साथ विश्वासघात करना होगा। इसलिए कुछ विश्वासी प्रभु का स्वागत करने के अवसर को गँवा देते हैं, क्योंकि उन्हें धोखा दिया जा चुका है। यह सुस्पष्ट है कि प्रभु की वापसी का हमारे द्वारा स्वागत किए जाने के लिए इस पाठ के सच्चे अर्थ को स्पष्ट रूप से समझना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। शास्त्र के इस अंश का सही अर्थ क्या है? क्या प्रभु यीशु के सुसमाचार को स्वीकार करना स्वधर्म त्याग है?
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "तीन चेतावनियाँ" | How to Be a Loyal Servant of God (Hindi)
सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "परमेश्वर में विश्वासी के रूप में, तुम लोगों को सभी बातों में परमेश्वर के अलावा और किसी के प्रति वफादार नहीं होना चाहिए और सभी बातों में उसकी इच्छा के अनुरूप होने में समर्थ होना चाहिए। तथापि, यद्यपि हर कोई इस सिद्धांत को समझता है, फिर भी ये सच्चाइयाँ जो अत्यधिक स्पष्ट और बुनियादी हैं, जहाँ तक मनुष्य का संबंध है, उसकी अज्ञानता, बेहूदगी, और भ्रष्टता जैसी नानाविध मनोव्यथाओं के कारण उसमें पूरी तरह से नहीं देखी जा सकती है। इसलिए, तुम लोगों का अंत निर्धारित करने से पहले, मुझे सबसे पहले तुम लोगों को कुछ चीज़ें बतानी चाहिए, जो तुम लोगों के लिए अत्यधिक महत्व की हैं।