15 जुल॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 89

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 89

हर काम जो तुम करते हो, उसमें मेरे इरादों के अनुरूप होना आसान नहीं है; यह खुद को ढोंग करने के लिए मजबूर करने की बात नहीं है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या मैंने दुनिया के निर्माण से पहले तुम्हें मेरी योग्यता दी थी, जो कि मुझ पर निर्भर करता था। यह कुछ ऐसा नहीं है जो मनुष्य कर सकते हैं। जिसे मैं प्यार करता हूँ, उसे मैं प्यार करूँगा, और जिसके लिए भी मैं कहता हूँ कि वह ज्येष्ठ पुत्र है, तो वह निश्चित रूप से ज्येष्ठ पुत्र है, यह बिल्कुल सही है। तुम नाटक करना चाह सकते हो, लेकिन यह व्यर्थ होगा! क्या तुम सोचते हो कि मैं तुम्हें पहचानता नहीं हूँ? क्या मेरे सामने अच्छा व्यवहार करना काफ़ी है? क्या यह इतना आसान है? बिलकुल नहीं।
तुम्हारे पास मेरा वादा होना चाहिए, मेरा पूर्वनिर्धारण होना चाहिए। क्या तुम सोचते हो कि मुझे पता नहीं कि तुम मेरी पीठ के पीछे क्या करते हो? तुम पथभ्रष्ट हो! जैसे ही तुम मेरी सेवा पूरी कर लो, आग और गंध की झील में फ़ौरन लौट जाओ! मैं घृणा से भर गया हूँ, मुझे तुम्हारी सूरत से भी नफ़रत है। मेरी सेवा करने वाले तुम लोग जो मेरे लिए वफ़ादारी से खर्च नहीं करते हो, असंयमित और अनियंत्रित हो, और मेरे इरादों का पता नहीं लगाते हो, तुम्हारी सेवा पूरी होते ही, मेरी दृष्टि से दूर हो जाओ! अन्यथा, मैं तुम्हें बाहर धकेल दूँगा! ऐसे लोग और एक पल के लिए भी मेरे घर (अर्थात् कलीसिया) में नहीं रह सकते हैं। उन्हें यहाँ से बाहर निकल जाना चाहिए ताकि वे मेरे नाम को न लजाएँ, मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद न करें। ये सभी लोग बड़े लाल अजगर के वंशज हैं, वे मेरे प्रबंधन को बाधित करने के लिए बड़े लाल अजगर के द्वारा भेजे गए हैं। वे मेरे काम को अस्त-व्यस्त करने के लिए धोखेबाज़ी में विशेषज्ञ हैं। मेरे पुत्रों! तुम्हें इसके आर-पार स्पष्ट देखना होगा! इन लोगों के साथ सम्बन्ध मत रखो। जब भी तुम इस प्रकार के लोगों को देखते हो, जल्दी ही उनसे दूर हो जाओ ताकि उनके द्वारा फँसाये जाने से बच सको और तुम्हारे जीवन को नुकसान न पहुँचे! मैं उन लोगों से सबसे अधिक घृणा करता हूँ जो लापरवाही से बात करते हैं, जो बिना सोचे-समझे ही कार्य करते हैं, जो सिर्फ हँसी-मज़ाक करते हैं, जो बेकार की गपशप में लगे रहते हैं। मैं इन लोगों में से किसी को भी नहीं चाहता, वे सब शैतान की क़िस्म के हैं! बिल्कुल अकारण चिढ़ाते हैं, वे क्या हैं? वे बकवास और फ़िजूल के काम करते हैं, क्या उन्हें अभी भी कोई शर्म नहीं है? सच में, इस प्रकार के व्यक्ति का सबसे कम मान होता है, मैंने उन्हें लंबे समय से समझ लिया है, उन्हें लंबे समय से त्याग दिया है। अन्यथा, वे मेरे अनुशासन से परे बार-बार बकवास क्यों करते हैं? वे वास्तव में बड़े लाल अजगर के वंशज हैं! अब, मैंने इन चीज़ों को एक-एक करके हटाना शुरू कर दिया है। क्या मैं शैतान के वंशजों का मेरे ज्येष्ठ पुत्रों, अपने पुत्रों और अपने लोगों के रूप में उपयोग कर सकता हूँ? इससे क्या मैं उलझन में नहीं पड़ जाऊँगा? मैं निश्चित रूप से ऐसा नहीं करूँगा। क्या तुम लोग इसे स्पष्ट रूप से समझते हो?
आज तुम लोग जिसका भी सामना करते हो, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, सब कुछ मेरे हाथों से व्यवस्थित किया गया है; सब मेरे द्वारा नियंत्रित, नियोजित किया गया है। यह निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं है जो मानवजाति आसानी से कर ले। कुछ लोग अभी भी घबरा रहे हैं, मेरे बारे में चिंतित हैं; उन्हें वास्तव में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है! वे अपने मुख्य कार्य की अवहेलना करते हैं, आत्मा में प्रवेश नहीं करते हैं फिर भी जीवन में विकास चाहते हैं; वे व्यर्थ की आशा करते हैं! उन्हें कोई फ़िक्र नहीं हैं, लेकिन वे फिर भी मेरे इरादों को पूरा करना चाहते हैं! तुम मेरी तरफ से चिंता करते हो, लेकिन मुझे चिंता नहीं है। तुम किस लिए चिंता कर रहे हो? मेरे लिए किये गए तुम्हारे काम में तुम लापरवाह हो, और साफ़-साफ़ झूठ बोलते हो। मैं तुम्हें बता दूँ! मैं ऐसे व्यक्ति को इसी पल अपने घर से बाहर निकाल दूँगा। वह मेरे घर में मेरी सेवा करने के योग्य नहीं है। मैं इस प्रकार के व्यक्ति से घृणा करता हूँ क्योंकि वह अपने कर्म के द्वारा मेरी निंदा करता है। जब यह कहा गया था कि "मेरे खिलाफ़ निन्दा एक अक्षम्य पाप है," तो इसका सन्दर्भ किससे था? क्या तुम लोग इस बारे में स्पष्ट हो? इस तरह का व्यक्ति मानता है कि समस्या अभी इतनी गंभीर नहीं हुई है, भले ही उसने पहले ही यह पाप कर लिया है। वास्तव में यह उलझा हुआ व्यक्ति अंधा, अज्ञानी है, और उसकी आत्मा अवरुद्ध है! मैं तुम्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दूँगा! (क्योंकि मेरे लिए यह शैतान का प्रलोभन है, इसलिए मुझे इससे बहुत नफ़रत है और इस विषय का बार-बार उल्लेख किया गया है, हर बार यह मुझे क्रोधित करता है। मैं इसे रोक नहीं सकता, कोई भी इसे रोक नहीं सकता। अगर ऐसा नहीं होता कि समय अभी नहीं आया है, तो मैं उसके साथ लम्बे समय पहले ही निपट चुका होता।) (यह इस तथ्य के संबंध में है कि वर्तमान में ऐसे कई लोग हैं जो अभी भी विश्वास नहीं करते कि विदेशी लोगों की भीड़ चीन में तलाश करते हुए आएगी, यहाँ तक कि अब भी वे विश्वास नहीं करते हैं, जिससे मेरा क्रोध आन्दोलित होता और उबलता है।)
मेरे घर में किस तरह का व्यक्ति मेरे दिल के अनुरूप है? अर्थात, सृष्टि से पहले, मैंने अपने घर में हमेशा जीने के लिए, किस तरह के लोगों को पूर्वनिर्धारित किया था? क्या तुम लोग जानते हो? क्या तुम लोगों ने सोचा है कि मुझे किस तरह के लोगों से प्यार है और मैं किस तरह के लोगों से मैं नफ़रत करता हूँ? मेरा घर उन लोगों के लिए है जिनका मन मेरे जैसा होता है, जो मेरे साथ अच्छे समय और मुश्किलों को साझा करते हैं, अर्थात जो लोग आशीष और कठिनाई दोनों में हिस्सा लेते हैं। जिसे भी मैं पसंद करता हूँ, ये लोग उसे पसंद कर सकते हैं, और जिससे मैं नफ़रत करता हूँ, उससे नफ़रत भी कर सकते हैं। वे उसे त्याग सकते हैं जिससे मुझे घृणा होती है। अगर मैं कहूँ कि वे न खाएँ, तो वे मेरी इच्छा पूरी करने के लिए खाली पेट रहने को तैयार हो जाते हैं। इस तरह के लोग मेरे प्रति वफ़ादार रहने के लिए, और मेरे लिए खर्च करने के लिए, तैयार होते हैं, वे मेरे श्रमसाध्य प्रयासों के प्रति विचारशील हो सकते हैं, हमेशा मेरे लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए, इस तरह के व्यक्तियों को मैं ज्येष्ठ पुत्रों का क़द देता हूँ, जो कुछ मेरे पास है, मैं उन्हें दे देता हूँ: मेरे पास सभी कलीसियाओं का नेतृत्व करने की क्षमता है, यह मैं उन्हें देता हूँ; मेरे पास बुद्धि है, यह भी मैं उन्हें देता हूँ; सच्चाई का पालन करने के लिए मैं पीड़ा सह सकता हूँ, और मैं इन लोगों को इच्छा-शक्ति भी दूँगा, जिससे वे मेरी खातिर सब कुछ सहन कर सकें; मेरे पास एक अच्छी योग्यता है और मैं यह भी उन्हें प्रदान करूँगा, मैं उन्हें बिल्कुल अपने जैसा बना दूँगा, थोड़ा भी अंतर न होगा, ताकि लोग उनमें मुझे देख सकेंगे। अब, मैं इन लोगों के भीतर अपनी पूर्ण दिव्यता डाल रहा हूँ ताकि वे मेरी पूर्ण दिव्यता के एक पहलू को जीने में सक्षम हो सकें, मेरी पूर्ण अभिव्यक्ति बन सकें; यह मेरा इरादा है। बाहर की चीज़ों में मेरे जैसा बनने की कोशिश मत करो (मेरे जैसा ही खाना, मेरे जैसे कपड़े पहनना), यह सब बेकार है, और जब तुम इन चीज़ों को खोजते हो, तो बस तुम खुद को ही खो दोगे। ऐसा इसलिए है कि जो लोग मेरे बाहरी रूप का अनुकरण करना चाहते हैं, वे शैतान के अनुचर हैं, और यह प्रयास शैतान की चाल, शैतान की महत्वाकांक्षा है। तुम मेरे जैसा बनना चाहते हो, लेकिन क्या तुम इसके योग्य हो? मैं तुम्हें कुचल कर मार दूँगा! मेरा काम हमेशा जारी है, दुनिया के हर देश में विस्तृत हो रहा है। जल्दी से मेरे चरण-चिन्हों का अनुसरण करो!
स्रोत:सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया-सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
अनुशंसित:प्रभु यीशु के वचन——वे प्रभु की इच्छा रखते हैं——अधिक जानने के लिए अभी पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...