23 मई 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 52

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 52

मैं धार्मिकता के सूर्य के रूप में उभरता हूँ, तथा तुम सब और मैं मिलकर, सदा सर्वदा के लिए, महिमा और अच्छी आशीषों को साझा करते हैं! यह पूर्णतः एक सच्चाई है और तुम सभी पर पूरी होनी शुरू हो चुकी है। मैंने जो भी वादे किये हैं, उन्हें मैं तुम सभी के लिए पूरा करूँगा; मैं जो भी कहता हूँ वह सच है, और वह खाली नहीं जाएगा। ये अच्छी आशीषें तुम सभी के लिए हैं, कोई अन्य उनका दावा नहीं कर सकता; वे मेरे साथ समन्वय में की गई तुम सब की सेवा के फल हैं। अपनी धार्मिक अवधारणाओं को दूर कर दो; मेरे वचनों को सच मानो और संशयपूर्ण न बनो! मैं तुम सभी के साथ मज़ाक नहीं कर रहा हूँ, मैं जो कहता हूँ वही मेरा आशय है; जिन्हें मैं अपनी आशीषें देता हूँ वे उन्हें इसी तरह प्राप्त करते हैं; जिन्हें मैं आशीषें नहीं देता हूँ, वे उन्हें प्राप्त नहीं करते हैं; यह मेरे द्वारा निर्धारित किया जाता है। सांसारिक सौभाग्य क्या होता है? मेरे विचार में यह कूड़े के अलावा कुछ भी नहीं है, उसका मूल्य फूटी कौड़ी से भी कम होता है। इसलिए सांसारिक सुखों को बहुत मूल्यवान न समझो; क्या मेरे साथ स्वर्गीय आशीष का आनंद लेना अधिक अर्थपूर्ण, अधिक उपयोगी नहीं है?
पहले सत्य प्रकाशित नहीं हुआ था, और मैं खुले तौर पर प्रकट नहीं हुआ था; तुम सभी ने मुझ पर संदेह किया और मेरे बारे में अनिश्चित रहने की हिम्मत की। बहरहाल, अब सारी चीज़ें प्रकट हो चुकी हैं, और मैं धार्मिकता के सूर्य के रूप में उभर आया हूँ; यदि तुम सब अभी भी संदेह में हो, तो तुम उसे क्या कहोगे? जब अंधेरे ने धरती को ढक लिया था, तो तुम सभी का प्रकाश को नहीं देख पाना क्षमा के योग्य था, लेकिन अब सूर्य ने सभी अंधेरे कोनों को प्रकाशित कर दिया है; जो छिपा था वह अब छिपा नहीं है, जो गुप्त था वह अब और गुप्त नहीं है; यदि तुम लोग अभी भी संदेह में हो, तो मैं तुम सभी को आसानी से क्षमा नहीं करूँगा! अब मेरे बारे में पूरी तरह निश्चित होने का समय है, अपने आप को मुझे समर्पित करने और मेरे लिए खपने को तैयार होने का समय है। जो भी मेरा ज़रा-सा भी विरोध करता है, उसे दुबारा सोचे बिना या पल भर की देर किये बिना, न्याय की अग्नि में तुरंत ही सौंप दिया जाएगा। क्योंकि अब वो समय है जब निर्मम न्याय आ पहुँचा है; जिनके दिलोदिमाग़ सही नहीं हैं, उनके लिए तत्काल न्याय होगा; "मेरा कार्य चमकती बिजली की तरह है" इस बात को कहने का यही सच्चा अर्थ है।
यह तेजी से प्रगति कर रहा है; यह लोगों को अचंभित किये बिना नहीं रह सकता है, यह लोगों को भयभीत किये बिना नहीं रह सकता है, इसमें अब और देर नहीं की जा सकती और इसे रोका नहीं जा सकता है। मेरा कार्य जितना अधिक किया जाता है, वह उतनी ही तेज़ी से आगे बढ़ता है; जो भी सतर्क और तैयार नहीं है, उसके अलग कर दिए जाने का ख़तरा हमेशा बना रहता है; अब फिर से कभी भी अपने दिल में परीक्षा लेने की कोशिश मत करना। मेरा कार्य पूरी तरह से शुरू हो चुका है, जो अन्यजाति के राष्ट्रों और ब्रह्मांडीय दुनिया में विस्तृत हो रहा है। न्याय की आग निर्मम है और इसमें किसी के भी प्रति दया या प्यार नहीं है। जो लोग ईश्वर के प्रति वफ़ादार हैं, फिर भी गलत विचार और धारणाएँ लिए हुए हैं, या थोड़ा भी प्रतिरोध करते हैं, बिना किसी संदेह के उनका भी न्याय किया जाएगा। जिस पर भी मेरी रोशनी डाली जाती है, वह उस प्रकाश के भीतर रहेगा, और प्रकाश में कार्य करेगा, और मार्ग के अंत तक मेरी सेवा करेगा। जो लोग प्रकाश के भीतर नहीं रहते, वे अंधेरे में रहते हैं। अपने अपराध के प्रति उनके रवैये के आधार पर, उनका न्याय करने के बाद मैं निर्णय लूँगा।
मेरा दिन आ गया है, मेरा पूर्व उल्लेखित दिन अब तुम सब की आँखों के सामने है, क्योंकि तुम सब मेरे साथ उतरते हो। मैं तुम्हारे साथ, तुम मेरे साथ, हम आकाश में मिले हैं, मिलकर महिमा साझा करते हैं। मेरा दिन वास्तव में पूरी तरह से आ चुका है!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-अध्याय 109

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन- अध्याय 109 मैं हर दिन कथनों को कह रहा हूँ, हर दिन बोल रहा हूँ, और हर दिन अपने महान संकेतों और चमत्कारों क...